Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा की दुर्गति देख जिला प्रशासन मौन

गाजियाबाद : दिल्ली से लोनी जाते हुए इंद्रा पूरी के पास रास्ते मे खड़ी है। जिसके आस पास लोगो द्वारा काफी कूड़ा फैका जाता है, जिसे देख कर दिल भर आता है, कुत्ते भी लघुशंका करते है, भारत रत्न बाबा साहिब के प्रतिमा  समय के साथ के साथ चोटिल अथवा क्षतिग्रस्त भी हो गयी या असामाजिक तत्वों द्वारा कर दी गयी है, अब हालहि में बारिश के कारण बाबा साहिब की प्रतिमा खड़ी है जो गिर भी सकती है, सोचो भारत रत्न बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ हो रहे दुराचार का अंतराष्टीय प्रभाव क्या होंगे, दूसरे देश क्या सोचेंगे कि बाबा साहिब की उन्ही के देश मे इज्जत नही है। अंतराष्टीय स्तर पर देश की छवि खराब होने का खतरा भी है। ये बेहद संवेदन शील मामला है।


इस प्रतिमा के इस तरह की हालत देख किसी की भी आंखे नम हो सकती है और मन मे सवाल आयगा की लोनी में सैकड़ो संस्थाएं बाबा साहिब के नाम से कार्य कर रही है, जो तरह तरह की क्रांति का दम भरती है क्या उन संस्थाओं को भारत रत्न की प्रतिमा के साथ हो रहा दुराचार नही दिखता इसी कारण बाबा साहिब के नाम से चल रही संस्थाए व बाबा की भक्ति करने वाले लोगो की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है।


मेरा लोनी के क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं सहित  बसपा,  बामसेफ,  भीम आर्मी,  भीम सेना,  सपा,  कांग्रेस, व  भाजपा इत्यादि सक्रिय संघठन व  राजनीति व सामाजिक व्यक्ति तुरंत आगे आये और इस प्रतिमा के संरक्षण का जिम्मा ले  व मैं  लोनी के निर्वाचित_हुक्मरानों से भी विशेष अनुरोध करता हूं कि बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ हो रहे दुराचार को तुरंत निवारण हेतु कोई कदम उठाए। 


यदि कोई सामाजिक व राजनैतिक संघठन इस कि जिम्मेदारी नही लेता है तो ये बड़े ही दुर्भाग्य की बात होगी। तो प्रशाशन को अनुरोध है कि इस  प्रतिमा को लिफ्ट करा कर किसी सरकारी कार्यालय में अथवा किसी पार्क में स्थापित किया जा सकता है। जिस से भारत रत्न बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर जी  की प्रतिमा के साथ न्याय होगा।


उपरोक्त पूरे मामले के संदर्भ में  पुलिस के माध्यम से प्रशाशन को सूचित करने का अनुरोध किया गया है की इतने कोई सामाजिक या राजनीतिक संस्था इसके #संरक्षण का जिम्मा नही लेती तब तक पुलिस विभाग इस प्रतिमा का पूरा ख्याल रखे । उम्मीद है जल्द ही कोई संस्था इस प्रतिमा का जिम्मा लेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ