गाजियाबाद: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व मे सेक्टर 10 स्थित कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 5 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध पूरे महानगर मे जगह जगह किया जाएगा ।
महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने बताया कि 5 को सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करी जाएगी ।6 तारीख़ को सेक्टर 12 सब्जी मंडी मे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पर्चा वितरण,7 तारीख़ को आर टी ओ कार्यालय ,8 और 9 तारीख़ को नुक्कड़ सभा,10 तारीख को सेक्टर 18 मे थाली बजाओ आंदोलन ,11 को मौलाना अब्दुल आज़ाद जी की जयंती ,12 और 13 को किसानों की समस्याओं को लेकर चौपाल ,14 तारीख को नेहरू जी की जयंती पर युवा कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम और 15 तारीख को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करके इस सरकार की पोल खोलने का कार्य किया जाएगा ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया पूर्व महानगर अध्यक्ष नोएडा कृपाराम शर्मा युवा कॉंग्रेस गौतम नगर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य फिरे सिंह नागर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक शर्मा एमएस कुरेशी नरेश झा संजय तनेजा रिजवान चौधरी संदीप सिंह सिसोदिया महिला कांग्रेस की नोएडा के अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल मधुराज वीरो देवी जिलाध्यक्ष महिला कॉंग्रेस सुनीता शारदा पीएस रावत रोहित शिप्रा जेसी मिश्रा रोजी लांबा कादिर खान संदीप सादिक राकेश रावत इंद्रजीत तिवारी जमसेद अनीस अली हसमत राणा रणवीर भाटी अशोक शर्मा परवेज अनिल आर एल शर्मा अंजार प्रमोद विनोद तमाम साथी मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ