साहिबाबाद : 22 जून 2020 को डा0 अम्बेदकर जन कल्याण परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा , डा0 अम्बेदकर पार्क, लाजपत नगर साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल द्वारा वीरेन्द्र यादव एडवोकेट को जिला गाजियाबाद का महासचिव बनाने के उपलक्ष में आभार व अभिनन्दन व्यक्त किया गया|
नव नियुक्त महासचिव वीरेन्द्र यादव का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी गयी, संस्था ने मिष्ठान वितरण किया| कार्यक्रम की अध्यक्षता, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण प्रसाद जी ने किया|
जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डा0 अम्बेदकर की प्रतिमा पर, सन्त शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करुणा, समानता, समता का सन्देश दिया है, उनके दर्शन में विषमता व अन्धविश्वास, रूढ़िवाद, पाखण्ड के लिए कोई स्थान नहीं है, हमें भगवान बुद्ध के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए|
डा0 अम्बेदकर जी ने भारत के संविधान की रचना कर कानून के समक्ष सभी बराबर है, मौलिक अधिकार, दिये, तथा सन्देश दिया कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, इसका तात्पर्य यह है कि हमें अपने बच्चों को पूर्ण शिक्षित करना चाहिए, तभी उन्हें हमारे क्या अधिकार हैं, तथा हमारी जिम्मेदारी क्या है, उसे वे अच्छी तरह समझ सकते हैं, तथा संगठित होकर अन्याय, अत्याचार, शोषण, असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं| आज कुछ ताकतें बाबा साहेब डा0 भीम राव अम्बेदकर के बनाये संविधान को भी बदलने की कोशिश कर रही हैं, तथा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश हो रही है| हमें संघर्ष के लिए तैयार रहना है, तथा संविधान के साथ छेड़-छाड़ की कोशिश को नाकाम करना है|
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव समतामूलक समाज बनाने तथा जरूरतमंद, कमजोर व वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से लगे है| सन्त शिरोमणि रविदास जी ने जातिवाद, शोषण, पाखण्ड, अन्याय के विरोध में अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है| हमें इन सन्तों, महापुरुषों से प्रेरणा लेकर देश, समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए| आप ने यहाँ हमें बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया, तथा हमारा स्वागत किया, हम आप लोगों को ह्रदय से धन्यवाद करते है, तथा हम, हमारी समाजवादी पार्टी आप के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी|
वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज 72 वर्ष बाद आत्म निर्भर भारत की बात की जा रही है, लेकिन यह झूठ, अंधविशवास, तथा भ्रष्टाचार का आचरण करने से कभी नहीं आ सकती, वैश्विक महामारी कोरोना ने झूठों, भ्रष्टाचारियों की पोल खोल दी, मजदूरों के पैरों में पड़े फफोले, खून से लतपथ, उनके बच्चों की दुर्दशा, महिलाओं की वेदना ने देश के सामने उस असली तस्वीर को पेश कर दिया, कि यहाँ के गरीब, कमजोर, वंचित वर्ग, मजदूरों, ठेली-पटरी वालों के जीवन में आज भी अन्धकार है, प्रकाश की एक किरण भी उन तक नहीं पहुंची, उनका हक भ्रष्टाचार, झूठ, पाखण्ड की भेंट चढ़ गया| 1 प्रतिशत लोगों के पास 73% पूँजी देश की पहुंच गयी, 27% में पूरा भारत है, यह अफसोस जनक है| इस व्यवस्था को बदलने से ही आत्मनिर्भरता आयेगी|
कार्यक्रम में श्यामनारायण, कैलाश चन्द, संतोष कुमार ठेकेदार, अनिल कुमार(अध्यापक), राम बचन गौतम, रमेश गौतम, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, फौजुद्दीन, माजिद चौधरी, सूर्यनाथ सुमन, ऋषि कुमार, लालता प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, दिनेश कुमार गौतम, यशवंत कुमार, मंत्री राम, दीपक, राहुल, ओमपाल सिंह, छेदीलाल, बाल विजय (अध्यापक), सीता राम, प्रेम सिंह, देवनाथ भारती, राज कुमार सिंह, अनिल कुमार, ब्रह्म प्रकाश (पूर्व दरोगा) आदि लोग शामिल रहे|
0 टिप्पणियाँ