Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में कमजोर वर्गो पिछड़ों दलितों का उत्पीड़न बढ़ा बस में सरेआम महिला के साथ हुई दरिंदगी : वीरेंद्र यादव एडवोकेट

साहिबाबाद : 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद, ज्ञानपीठ केन्द्र के प्रांगण में खोड़ा मकनपुर, पसोंडा, राज नगर एक्सटेंशन के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री श्री अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी का आभार व्यक्त अभिनन्दन किया,


तथा वीरन्द्र यादव एडवोकेट को जिला महासचिव जनपद गाजियाबाद का बनाने पर बधाई दी| कार्यकर्ताओं ने कहा वीरेन्द्र भईया जमीनीं नेता हैं, उन्होंने हमेशा पार्टी मंच पर कार्यकर्ताओं का सम्मान हो आवाज उठाई, तथा सम्मान दिलवाया| हम सभी कार्यकर्ता पूरे दम-ख़म के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगें|


पूरे गाजियाबाद में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री श्री अखिलेश यादव द्वारा किये गये विकास कार्यों को बताते हुए जनता को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगें| खोड़ा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही खोड़ा नगर पालिका परिषद्, पुलिस स्टेशन तथा सम्पूर्ण विकास मा0 अखिलेश यादव जी ने ही करवाये, हम सभी कार्यकर्ताओं को वीरेन्द्र यादव महासचिव के नेतृत्व में पार्टी का कर्ज उतराना है, खोड़ा में पार्टी को जबरदस्त जनाधार बनाकर मजबूत करना है| 


  वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव ने कहा कि हम हर दुःख, सुख में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हैं, हम सब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं, हम जनपद गाजियाबाद में आप लोगों के सहयोग से समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुँचाने का कार्य करेंगें| भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है, कमजोर वर्गों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं के साथ अपराध बढ़ गये हैं, प्रतापगढ़ से बस में सवार महिला के बच्चों के सामने जो नोएडा आ रही थी बलात्कार की घटना, प्रदेश सरकार को शर्मसार करने के लिए काफी है| अपराधियों में सरकार का जरा भी भय नहीं कि दस-बारह यात्रियों की मौजूदगी में शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया, हम सब इस कृत्य की निन्दा करते हैं, कानून व्यवस्था चौपट हो गयी, हर वर्ग तबाह है, हमें जनता को भाजपा सरकार की असफलताओं को जनता में उजागर करना है| प्रमुख रूप से रोहताश यादव, महेश यादव, समीर चौधरी, डा0 दीन मोहम्मद, फौजुद्दीन, विनोद यादव, अनूप जायसवाल, मनोज कुमार यादव, सर्वेश यादव, माजिद चौधरी, राज कुमार यादव, नय्यर अली जैदी, दयाल शर्मा आदि उपस्थित रहे|


 


                                                                          


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ