Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व - सरदार एस पी सिंह

गाजियाबाद : अल्पसंख्यक आयोग उ० प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ हिसंक संघर्ष में भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है। केन्द्र सरकार को अपने स्तर पर चीन को उसके षड्यन्त्र का माकूल जवाब देगी ही, हम देशवासियों को भी चीनी अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचाने के लिये चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की पहल करनी चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि हमारे स्वंय के 


शरीर एवं राष्ट्र, दोनों को स्वस्थ रखने का एक ही उपाय है, चीनी बन्द ; शरीर के लिए देसी गुड़ और राष्ट्र के लिए देसी गुड्स। हमें राष्ट्रहित में लोकल के लिए वोकल होना ही चाहिए। श्री सिंह ने विश्वास जताया कि जल्द ही सर्वदलीय मंथन से रणनीति बनाकर चीन को उसकी नीचता व धोखेबाज़ी का सशक्त जवाब दिया जायेगा। श्री सिंह ने शहीद सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मिक कल्याणयता तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ज्ञानी हरजीत सिंह से कविनगर गुरुद्वारे में अरदास भी कराई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ