कोरबा। जिले के पाली थाना के चैतमा चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला 1 सप्ताह पहले पति की अनुपस्थिति में घर में अकेली थी। तब रात करीब 11 बजे माखनपुर निवासी हरि भजन कोर्राम (उम्र 30 वर्ष) उसके घर में घुस गया। उसने जबरन उसका बलात्कार कर दिया।
घटना के बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी व लोक लाज के डर से महिला ने पति को भी घटना के बारे में नहीं बताया था। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। वह कल रात पुनः बलात्कार करने महिला के घर पहुंचा। तब वहां महिला का पति था, जिसे धक्का-मुक्की कर भाग गया। तब महिला ने अपने साथ हुए बलात्कार की घटना की जानकारी पति को दी। पति उसे आज सुबह लेकर चैतमा चौकी पहुंचा जहां घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 आई पी सी का अपराध पंजीबद्ध कर लिया। साथ ही चंद घंटों के अंदर आरोपी हरि भजन को गिरफ्तार कर लिया।
0 टिप्पणियाँ