Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट का उद्देश्य जरुरतमंद बच्चों को उच्च कोटि की पुस्तक नि:शुल्क उपलब्ध कराना है :रामदुलार यादव

गाजियाबाद : लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा संचालित “भगवान बुद्ध नि;शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय” का उद्घाटन संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव के द्वारा डी-528 आश्रम रोड नंदग्राम मेन बाजार में फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया|


इस अवसर पर समाज सेविका संजू शर्मा, पुस्तकालय के संचालक सुनील कुमार, सुधा रानी, इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने उपस्थित पत्रकार बन्धुओं, सम्मानित साथियों का पुस्तकालय के प्रांगण में आने पर आभार व्यक्त किया|


   संस्था के संस्थापक राम दुलार यादव ने पुस्तकालय की विशेषता बताते हुए कहा कि भगवान बुद्ध पुस्तकालय, नि:शुल्क, वाचनालय में उच्च शिक्षा की पुस्तकों के अलावा प्रतियोगी छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था है, आई0ए0एस0, पी0सी0एस0, बैंकिंग, पुलिस, सी0ए0, एम0बी0ए0, इंजीनियरिंग, के साथ-साथ आत्म दर्शन, अनात्म दर्शन, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विचारकों, प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों, सामाजिक समरसता, सद्भाव, भाईचारा बढ़ाने वाली पुस्तकें, सन्तों, महात्माओं के उपदेश, विदेशी राजनीतिक विचारकों तथा अध्यात्मिक पुस्तकें उपलब्ध हैं|


  राम दुलार यादव ने कहा कि इस पुस्तकालय का उद्देश्य जरूरतमंद, कमजोर वर्गों के बच्चों को उच्चकोटि की पुस्तकें उपलब्ध करना है, जो महंगी पुस्तकों से वंचित रह जाते है, उनका ज्ञानवर्धन करवाना है जिससे वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जान सकें, सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, आर्थिक, अध्यात्मिक परिवर्तन के लिए यह पुस्तकालय उपयोगी सिद्ध होगा, इस पुस्तकालय से समाज में सद्भाव, भाईचारा, न्याय, बंधुत्व का सन्देश जायेगा, समाज से नफ़रत, असहिष्णुता, असमानता, पाखण्ड, अन्धविश्वास को भी समाप्त करने का भी इस पुस्तकालय के माध्यम से प्रयास किये जायेंगें| इस पुस्तकालय का उद्देश्य आदर्श नागरिक तथा उच्चकोटि के देश की सेवा करने वाले लोग पैदा करना है, न कि अंधभक्त| राम दुलार यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संजू शर्मा, सुनील कुमार, नरेश पाल, विष्णु बोस, संन्तोष सिंह, प्रमोद कुमार, रवि चौहान आदि उद्घाटन में शामिल रहे, कोरोना वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी बनाये रखने की व्यवस्था की गयी|  


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ