Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व सैनिकों के साथ संवाद में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा आत्मनिर्भर भारत से प्रशस्त होगा विश्वगुरु भारत का मार्ग

गाजियाबाद : बुधवार को भारत सरकार में राज्य मंत्री एवं पूर्व जनरल (रि.) मा. वीके सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत पूर्व सैनिकों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए।


 


 


केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व जनरल (रि.) वीके सिंह ने संबोधन में कहा कि आज जरूरत है कि भारत विश्व गुरु बनें और हमारे पास अवसर भी है। माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप हमें क्षेत्रीय संसाधनों को मजबूत करना है उनकी ब्रांडिंग करना है। लोकल फ़ॉर वोकल को आत्मसात करना है जिससे भारत आत्मनिर्भर बन सकें और इस मामले में भूतपूर्व सैनिक अहम भूमिका निभा सकते है।


 


केन्द्रीय मंत्री एवं रि. जनरल वीके सिंह के आह्वान पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि आज हम गाजियाबाद में जनरल साहब के नेतृत्व में इस दिशा में कार्य कर रहे है। लोकल के लिए वोकल बनाने के अभियान के लिए सभी साथ आये क्योंकि इसे एक जनांदोलन के तौर पर लेकर ही सफल बनाया जा सकता है।


 


वर्चुअल संवाद के दौरान कॉरोना संक्रमण के रोकथाम, जरूरतमंदों का पूरा ख्याल रखने से संबंधित बातों पर भी ध्यान दिया गया।


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ