Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समाजवादी पार्टी शहीद जवानों को, सलाम करते हुए चीन की कायराना हरकत की घोर निंदा करती है :वीरेंद्र यादव अधिवक्ता

साहिबाबाद : समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गाजियाबाद वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चीन, भारत की सीमा पर झड़प में एक अधिकारी सहित हमारी सेना के निहत्थे वीर जवानों ने संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त किया, यह चीन की कायराना हरकत है, हम सभी साथी इस कृत्य की घोर निन्दा करते हैं, शहीद जवानों को सलाम करते हुए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी|


हम सभी सर्वशक्तिमान सत्ता से प्रार्थना करते हैं कि हमारे जवानों की आत्मा को शान्ति प्रदान करते हुए श्री चरणों में स्थान दे, ईश्वर इस अपार दुःख की घडी व असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति उनके परिवार को दें| 


  वीरेन्द्र यादव ने कहा कि इस नाजुक घडी में पूरा देश सरकार के तथा सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के साथ है, केन्द्र सरकार को इस कठिन परिस्थिति में चीन को उसकी भाषा में जल्द से जल्द मुंहतोड़ करारा जबाब देना चाहिए| हमारे सैनिकों का मनोबल बढे यह अति आवश्यक है, जिससे शहादत जो सैनिकों ने दिया उसका बदला लिया जा सके| देश व समाज की जनता का भी मनोबल ऊँचा होगा| चीन, भारत को कारोबारी मंडी समझता है, हमें चीन के बने सामान का बहिष्कार करने की नीति पर कार्य करना चाहिए, तभी उसे भारत की सरकार और जनता की ताकत का पता चलेगा|


  श्रद्धांजलि देने में प्रमुख रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, संजू शर्मा, बिंदु राय, डा0 नीतू जैन, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, कमला देवी, विजय मिश्र, मोहम्मद सलाम, राजीव गर्ग, हरिशंकर यादव, सुरेश भारद्वाज, अंकित राय, केदार सिंह, सुभाष यादव, विनोद कुमार आदि|


 


                                                                   


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ