Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विकास दुबे कांड में एसआईटी टीम का गठन कर कार्यवाही की जा रहीं हैं : प्रशांत कुमार

एडीजी कानून व्यवस्था प्रेसवार्ता


 


कानपुर नगर पहुंचे एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बिकरू कांड को लेकर प्रेसवार्ता किया। एडीजी ने बताया कि दिनांक 2 और 3 कि मध्यरात्रि बिकरू में पुलिस पर हमला कर 8 पुलिस कर्मियों की हत्या की गई थी।


जिसके बाद हत्या में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई थी। एडीजी ने बताया कि 14 तारीख को पुलिस टीम ने 50 हज़ार के इनामी शशिकांत को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ में अहम सुराग मिले है। वही घटना के दौरान पुलिस की लूटी गई एके 47 राइफल और जिंदा कारतूसों को विकास दुबे के घर से और लूटे गए अन्य असलहों को भी पुलिस ने बरामद किया है। 


 


एडीजी ने बताया कि मामले में 21 अभियुक्त नामित थे, जिनमे से विकास दुबे , अमर दुबे सहित 6 अभियुक्त मारे जा चुके है और 4 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी ने कहा कि विवेचना के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। किसी को न तो फसाया जायेगा और न ही छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर शासन द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया है जो कार्यवाही कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ