आजमगढ़ :- उत्तर का देश के कई जिले इस समय बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त हैं जिसने प्रदेश का आजमगढ़ जिला भी अछूता नहीं है जिले के देवारा क्षेत्र में लगभग 134 गांव जल मग्न हो गए हैं 2 लाख से ऊपर की आबादी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इंसान तो इंसान जानवरों के लिए भी चारे की भारी किल्लत हो रही है क्षेत्र में अब तक कई लोग सर्प दंश व बाढ़ मे डूबकर अपनी जान गवा चुके हैं सरकार द्वारा राहत व बचाव कार्य में कोताही बरती जा रही है जिसके कारण छेत्र के कई सामाजिक संगठन सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।
क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए धीरे-धीरे सभी समाज संगठन एकजुट होकर धरना प्रदर्शन में अपना सहयोग दे रहे हैं जिसमें देवारा विकास सेवा समिति भी प्रमुख है.
समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव वह अन्य समाज संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों का ज्ञापन मीडिया को देकर सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सामाजिक संगठनों की प्रमुख मांगे:-
1- गढ़वल से लेकर महुला सरयू नदी के दक्षिणी छोर तक एक कंक्रीट का बांध बनाया जाए।
2- नदी की धारा को एक स्थाई जगह पर रोकने के लिए दोनों किनारों को 1 किलोमीटर के दायरे में पक्कीकरण किया जाए।
3- बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में रहने वाले सभी किसानों का पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
4- बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पैदा होने वाली फसलों का मुफ्त बीमा कराया जाए।
5- फसलों के नुकसान के आधार पर उनको उचित मुआवजा दिया जाए।
6- बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को मुफ्त में सोलर पैनल लाइट उपलब्ध करवाई जाए।
7- जब तक नए कंक्रीट बांध का निर्माण नहीं हो जाता तब तक बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के निवासियों को मुफ्त में राशन व मिट्टी का तेल आदि प्रदान किया जाए।
8- नदी के कटान से बेघर हुए लोगों को सुरक्षित जगह पर मकान बनवा कर विस्थापित कर सहायता पहुंचाई जाए।
9- शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का का हैंडपंप बोरिंग कर लगाया जाए।
10- घाघरा नदी की गहराई खनन कर बढ़ाते हुए हर वर्ष उसकी सफाई की जाए।
धरने की अध्यक्षता करते हुए राजू मिश्रा ने बताया कि कई नेता बाढ़ आने के बाद महुला गढ़वल बांध पर जनता से हाल-चाल लेने के बहाने आते हैं व अपनी खानापूर्ति कर ईतिश्री कर चले जाते हैं। संगठन की मांगे जब तक पूरी नहीं की जाती तब तक हम लोगों का धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर देवारा विकास सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव, रामकृष्ण चंद उर्फ पिंटू यादव, मोहित मौर्य, शैलेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, डॉक्टर बृजराज प्रजापति, दिनेश यादव तथा बाढ़ पीड़ित संगठन के नर्वदेश्वर मिस्र, जगरोपन यादव, बांकेलाल निषाद, अक्षयवर मौर्य, गंगा यादव आदि व क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट - राम जनम यादव
0 टिप्पणियाँ