दिल्ली : सोने और चांदी के रेटों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सोने के रेट 50 हजार से भी नीचे आ गए हैं। एक ओर जहां आंतरिक बाजार में 22 कैरेट सोना 49 हजार 640 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है, वहीं सर्राफा बाजार में यह सोना 49 हजार के आसपास आ गया है। चांदी के रेटों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।
सोने के बाजार के रेटों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के रेटों में एक दिन में 670 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के रेट अब 50 हजार से भी कम हो गए हैं। 22 कैरेट सोने के आज के रेट 49 हजार 640 रुपए प्रति दस ग्राम है। इसमें 670 रुपये प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है।
वहाँ 24 कैरेट सोने के रेटों में भी भारी कटौती हुई है। अब 24 कैरेट शुद्ध सोने के रेट 50 हजार 640 रुपये हो गए हैं। पिछले कई दिनों से लगातार थोड़ा थोड़ा करके सोने के रेटों में काफी कटौती हुई है। एक वक्त था जब सोने के रेट्रो 58 हजार को छूने गए थे। लेकिन अब सोना फिर से सस्ता हो गया है।
इधर चांदी के रेटों में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी के रेट 1000 रुपये प्रति किलो की दर से कम पर खुले हैं। चांदी के रेट अब 60 हजार से भी कम हो गए हैं। चांदी के रेट आज 59 हजार 660 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से हैं।
0 टिप्पणियाँ