Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नॉएडा के दादरी में हुए शेर सिंह भाटी हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने गाजियाबाद में किया सरेंडर

गौतमबुद्ध नगर के दादरी में हुए शेर सिंह भाटी हत्याकांड के तीसरे आरोपी ने गाजियाबाद में सरेंडर कर दिया। कैला भट्टा इलाके में पहुंची दादरी पुलिस के सामने आरोपी ने सरेंडर किया। आरोपी वसीम ने अपने अधिवक्ता की मौजूदगी में सरेंडर किया। वसीम के वकील ने बताया कि दादरी पुलिस से बातचीत करके ये सरेंडर किया गया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसे डर था, कि कहीं उसका एनकाउंटर ना हो जाए। इसलिए उसने सरेंडर कर दिया है। इससे पहले वो लगातार फरार चल रहा था और गाजियाबाद में छुपा हुआ था।


 


 


गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर शेर सिंह भाटी नाम के युवक की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इसे कुछ लोग मॉब लिंचिंग भी कह रहे थे। इसके चलते काफी ज्यादा हंगामा प्रदर्शन भी हो रहा था। आखिरकार तीसरा आरोपी भी अब पुलिस के शिकंजे में है। एनकाउंटर का डर इस आरोपी को लगातार सता रहा था। हालांकि आरोपी ने खुद पर लगे आरोपों में सिर्फ इतना कहा कि वह अन्य आरोपियों के साथ खड़ा हुआ था।


 


 


आरोपी वसीम के सरेंडर के लिए गुपचुप तरीके से दादरी पुलिस से संपर्क किया गयाऔर फिर दादरी पुलिस गाजियाबाद के कैला भट्टा पहुंची। जहां से प्राइवेट गाड़ी में आरोपी वसीम को दादरी ले जाया गया है। उससे आगे की पूछताछ दादरी जाकर की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ