Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईश्वर मावी ने राहुल गार्डन में किया जागरण का शुभारंभ।माता रानी करती हैं सभी की मनोकामनाओं को पूरा

लोनी नगर पालिका क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कॉलोनी वासियों द्वारा कराए गए माता रानी के भव्य जागरण का भाजपा पार्षद मांगेराम मावी के साथ शुभारंभ किया।
राहुल गार्डन कालोनी के निवासियों ने सामूहिक रूप से माता रानी का विशाल जागरण कराया जिसमे भाजपा नेता और लोनी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ईश्वर मावी व भाजपा पार्षद मांगेराम मावी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान गणेश व अन्य देवी देवताओं को माल्यार्पण कर जागरण का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि मां के दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है और माता रानी अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करती है।
जागरण में चंद्रभान पांडे, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, करुणा सागर सिंह, अशोक भाटी, सुरेश पांचाल, अजय सोनी, कमलेश, सुभाष, तरुण व शिवम सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ