Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कसम है तिरंगे की: डॉ अवधेश कुमार अवध

हम हिंदू हैं, मुस्लिम हैं, सिख हैं, ईसाई हैं।
हम पंडित हैं, पादरी हैं, काजी हैं, कसाई हैं।
मगर बात हो जब देश के आन-बान-शान की-
कसम है तिरंगे की, हम सारे भाई- भाई हैं।।

हम मंदिर हैं, मस्जिद हैं, गिरजा हैं, गुरुद्वार हैं।
हम काशी हैं, काबा हैं, येरुसलम हैं, दरबार हैं।
नाम हैं अलग- अलग, रूप- रंग भी अलग-
हम ईश्वर हैं, अल्ला हैं, गॉड हैं, करतार हैं।।
मगर बात हो जब देश के आन-बान-शान की-
कसम है तिरंगे की, हम सारे भाई- भाई हैं।।

हम तमिल हैं, तेलगू हैं, मराठी हैं, सिंधी हैं।
हम कन्नड़ हैं, उड़िया हैं, खसिया हैं, हिंदी हैं।
एक ही बगीचे के अलग-अगल फूल लेकिन-
हम माता भारती के माथे पर सजी बिंदी हैं।।
मगर बात हो जब देश के आन-बान-शान की-
कसम है तिरंगे की, हम सारे भाई- भाई हैं।।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ