कार्यकर्ताओं का बढ़ा है सम्मान: ईश्वर मावी
लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने श्री सतेंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष व श्री बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दी।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह द्वारा घोषित की गई प्रदेश कार्यसमिति बेहद अनुभवी है और उन्होंने सभी वर्गों को कार्यसमिति में सम्मान देने व समायोजित करने का कार्य किया है इसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं।
ईश्वर मावी ने कहा कि श्री सतेंद्र सिसोदिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अध्यक्ष और श्री बसंत त्यागी को प्रदेश मंत्री बनाये जाने से कार्यकर्ताओं का सम्मान और मनोबल बढ़ा है उन्होंने कहा कि श्री सतेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय और लोकसभा के चुनावों में इतिहास रचने का कार्य करेगी।
0 टिप्पणियाँ