Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संपन्न रोजेदारों को पवित्र माहे रमजान अभाव में, जीवन जीने वालों की पीड़ा का अनुभव करा मदद के लिए प्रेरित कर्ता है :-समाजवादी चिंतक रामदुलार यादव

Ghaziabad : लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद,समाजवादी चिन्तक ने ग्राम पसोंडा, साहिबाबाद हाजी यासीन कुरैशी की चौपाल पर आयोजित रोजा इफ्तार में शामिल हो पवित्र माहे रमजान की बधाई के साथ रोजा खुलवाया, वहा यासीन भाई ने लोगों के लिए फल, मिष्ठान, कोल्डड्रिक और खाद्य सामाग्री की व्यवस्था की, यह पवित्र महीना जन-जन में प्रेरणा के रूप में समाज के कमजोर वर्गों की जिन पर दो जून की रोटी भी नहीं है, अभाव में जीवन जी रहे है, पीड़ा का अनुभव कराता है, तथा यह संदेश देता है कि समाज के सम्पन्न लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए, जो लोग अन्न, जल, फल से वंचित है, जिससे उनके मन में समाज के प्रति प्रेम, भाईचारा, सहयोग और समर्पण की भावना का प्रादुर्भाव हो, रोजा इफ्तार में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, एक साथ रोजा खोल कर संदेश दिया कि हम व्यक्ति, समाज और देश के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह एक जुट होकर कार्य करेंगे, द्वेष, नफरत, असहिष्णुता, असमानता को खत्म करेंगे, तथा शांति का प्रचार-प्रसार करेंगे| प्रमुख रहे, यासीन कुरैशी, चौधरी फिरोज, हाजी सलीम, इकबाल चौधरी, हकीम हामिद, ड़ा0 जाकिर अली, सहदेव गिरि संत रविदास मंदिर, शब्बीर, अब्दुल, कयूम, निशार, करीम, सलीम, आस मोहम्मद, यासीन मुखिया, फ़ौजुद्दीन नेता, मौसम चौधरी, युनूस पहलवान, चौधरी नूर हसन, रहीस मलिक, नसीर मलिक, युसुफ नेता जी, सदाकत, चाँद, करमे इलाही, विजय भाटी, अमर बहादुर, सददीक सलमानी, जद्दू कुरैशी, तुफ़ैल, फुरकान, सदाकत चौधरी, नफीस मलिक, ठेकेदार यासीन आदि सैकड़ों लोगों ने रोजा इफ्तार एक साथ किया|

                                                                                 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ