गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा नई दिल्ली इंडिया इंटरनेशनल सेंटर लोधी रोड दिल्ली स्थित सोक्रेटस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद निवासी शिक्षाविद लोकेश कौशिक को समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। जो परिवार और समाज संगठित होता है वहां हमेशा खुशियां और शांति बनी रहती है और ऐसा देश तरक्की के नित नए सोपान तय करता है। इसके विपरीत जो परिवार और समाज असंगठित होता है वहां आए दिन किसी न किसी बात पर कलह होती रहती है जिससे वहां हमेशा अशांति का माहौल बना रखता है।संगठित परिवार, समाज और देश का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जबकि असंगठित होने पर दुश्मन जब चाहे आप पर हावी हो सकता है। संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है, जबकि बिखराव किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं होता है। संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है। यदि मनुष्य किसी गलत उद्देश्य के लिए संगठित हो रहा है तो ऐसा संगठन अभिशाप है, जबकि किसी अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है। प्रत्येक धर्म ग्रंथ संगठन और एकता का संदेश देते हैं। कोई भी धर्म आपस में बैर करना नहीं सिखाता। सभी धर्मों में कहा गया है कि मनुष्य को परस्पर प्रेमपूर्वक वार्तालाप करना चाहिए। मनुष्य जब एकमत होकर कार्य करता है तो संपन्नता और प्रगति को प्राप्त करता है। संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का विशेष महत्व होता है इसलिए जब मनुष्य संगठित होकर कोई कार्य करता है तो उसके परिणाम में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह प्रत्येक फूल अपनी-अपनी विशेषता और विविधता से किसी बगीचे को सुंदर व आकर्षित बना देते हैं उसी तरह मनुष्य भी अपनी-अपनी विशेषता और योग्यता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं।यह भी संभव नहीं है कि किसी विषय पर सभी व्यक्तियों का मत एक जैसा ही हो, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति किसी विषय या समस्या को अपने नजरिये से ही देखता है और इसी आधार पर उसका समाधान भी खोजता है, लेकिन जब बात संगठन की आती है तब मनुष्य को वही करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो। संगठन में प्रत्येक मनुष्य को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है इसलिए संगठन में व्यक्ति को शारीरिक तौर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक व बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना पड़ता
विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने बताया कि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा की स्थापना दिवस समारोह के शुभ अवसर पर संत ब्राह्मण शंखनाद का मुख्य आयोजन होगा इस सम्मेलन से ब्राह्मण समाज अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर संत ब्राह्मण एकजुटता करने को लेकर निवेदन किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है। आयोजन को सफल बनाने व सरकार के समक्ष समाज की ताकत दिखाने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व सदस्य घर-घर जाकर व इंटरनेट मीडिया के जरिए आयोजन में आने की अपील करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव संदीप शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा, राष्ट्रीय संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ