Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कार्यक्रम संपन्न: महेंद्र प्रताप सिंह

दिल्ली । अखंड राजपुताना सेवा संघ की ओर से दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित करके इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका मूल उद्देश्य संघ का विस्तार करना है। बैठक के माध्यम से इसकी रणनीति पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्री केपी सिंह ने किया।दिल्ली प्रदेश कमेटी कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 
इस मौके पर ठाकुर आरपी सिंह दुर्गवंश (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सत्यदेव सिंह (संयोजक, राष्ट्रीय क्वार्डीनेटर), श्रीमती रेखा राठौर(भाजपा नेत्री, राजस्थान), रवि शंकर सिंह (बिहार), श्यामा प्रसाद (उत्तराखंड), डॉ. सूलपाणि सिंह, कमल सिंह चौहान (सोनीपत) और विशेष अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे। अखंड राजपुताना सेवा संघ की तरफ से 1 लाख रामचरितमानस घर घर देने का संकल्प लिया गया। जिसमे ज्यादातर दलितों को इस धार्मिक ग्रंथ को देकर उनको इसके महत्त्व को समझाने को प्रयास किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आरपी सिंह दुर्गवंश ने राजपुताना संगठन पर प्रकाश डाला। अपने लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि अखंड राजपुताना सेवा संघ जनहित के कार्य से लोगों के बीच पहचान स्थापित करने का प्रयत्न करेगा। लोगों को यह भी बताया कि राजपुताना संघ एक महत्वपूर्ण संघ है, जो हमें शिवाजी, महाराणा प्रताप जैसे महान योद्धाओं के बलिदान की याद दिलाता है। हम सब उन्हीं के वंशज हैं।
बैठक के दौरान अतिथियों ने समाज के लोगों को मुख्य धारा में लाने एवं उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए एकजुट होने के प्रयास पर बल दिया। हमें राजपुताना संगठन के उत्थान के लिए इस वंशज के लिए समझना होगा। हमें एकजुट होकर इस संगठन को आगे बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राजपुताना रंग भगवा रंग को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जिससे हमारा संगठन हमेशा उनका आभारी रहेगा।  
दूसरी तरफ(संयोजक, राष्ट्रीय क्वार्डीनेटर) सत्यदेव सिंह ने कहा कि राजपुताना शब्द किसी परिचय का मोहताज नहीं है। राजपुताना सेवा संघ के उत्थान के लिए हमें सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा। राजपुताना सेवा संघ लोगों को सुरक्षित और संगठित करने के लिए दृढ़संकल्प है। इस बैठक में उन्होंने बताया कि इस समाज में दहेज प्रथा एवं कुरीतियों को दूर करने का दृढ़ संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही साथक्षत्रिय समुदाय के ही नहीं, बल्कि गरीबों के लिए समूह के मेंबर उनकी सहायता के लिए संगठित टीम मिलकर सहायता करेगी। गरीबों के लिए समूह कार्य की सुनवाई भी करेगा।। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह और सत्यदेव सिंह ने देश की राजधानी दिल्ली में एक क्षत्रीय भवन बनाने और आगे बढ़ने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। जिससे राजपुताना सेवा संघ समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अग्रसर रहे। वही महंत विनोद आनंद जगाधरी हरियाणा को पंचांग के द्वारा ज्ञान देने पर रामचरित्र मानस पुस्तक देकर सम्मानित किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ