Hot Posts

6/recent/ticker-posts

व्यापारियों ने राज्य मंत्री केपी मलिक को कराया समस्याओं से अवगत

बागपत, उत्तर प्रदेश। बडौत के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि हर रोज बडौत पुलिस द्वारा उनका काफी शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके साथ बदतमीजी की जा रही है। केपी मलिक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जिलाधिकारी बागपत को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने के लिए कहा। व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि वह व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किसी भी दशा में नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। कहा कि व्यापारी हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया जाएगा। राज्य मंत्री केपी मलिक से मिलने वालों में अध्यक्ष अंकुर जैन महामंत्री अतुल जैन डिंपल मुकेश शर्मा नवीन जैन मनोज जैन अनस कुरेशी अय्यूब अल्वी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ