Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मेगा एग्जिबिशन "राइज इन इंडिया 2023 का राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने किया शुभारंभ

Ghaziabad : देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से अमृतकाल के अंतर्गत ग़ाज़ियाबाद में पाँचवी बार मेगा एग्जिबिशन "राइज इन इंडिया 2023" का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गाजियाबाद से राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया।
इसके अंतर्गत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के लगभग 60 संस्थान अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनी ग़ाज़ियाबाद में प्रदर्शित कर रहे हैं। विभाग जैसे कि डीआरडीओ, इसरो ,जीएसआई, सीएसआईआर, कॉयर बोर्ड, आई॰सी॰ए॰आर॰, जीयलॉजिकल सर्वे ओफ़ इंडिया, सी॰डबल्यू॰सी॰, टुरिज़म मंत्रालय, डीसी हैंडिक्राफ़्ट,  आयुष मंत्रालय, आईसीएमआर, सीएसआईआर इसमें भाग ले रहे है। इसके अंतर्गत 21 से 23 दिसम्बर 2023 को ग़ाज़ियाबाद के कई स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों की प्रदर्शनी देख कर लाभान्वित होंगे। प्रदर्शनी सभी आयु वर्ग के लिए हैं। सभी इसे निशुल्क देख सकते हैं। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से इसरो, डीआरडीओ, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया , टीएचडीसी, डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी आयुष मंत्रालय आदि संस्थानों के द्वारा पिछले वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियां से संबंधित प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया है जिसमें उपरोक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत विभिन्न क्षेत्रों में विगत वर्षों में जितनी प्रगति कर रहा है उन सभी का प्रदर्शन संस्थान के माध्यम से तीन दिन में किया जा रहा हैं।
यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत को प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए देश का सर्वागीण विकास किया जा रहा है। भारत हर क्षेत्र मे आत्म निर्भर हो रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है वह अनुकरणीय है। प्रधान मंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में ही यह संभव हुआ है। प्रधान मंत्री जी के 9 साल बेमिसाल रहे है जन जन तक विकास पहुंचा है, अंतोदय के लक्ष्य को पुरा करने का काम इस सरकार ने किया है। यही सब कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम "राइज इन इंडिया 2023" से किया जा रहा है।
आज हर तरफ विकास हो रहा है। भारत को संवारने का काम भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निरंतर जारी है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा जहाँ हर संभव मदद दी जा रही है व देश-प्रदेश का विकास हो, हर नागरिक तक विकास पहुंचे इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है।
इस प्रकार की प्रदर्शनी ग़ाज़ियाबाद में पाँचवी बार प्रदर्शित की जा रही है। ग़ाज़ियाबाद के युवाओं को इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। यह हम सब का सौभाग्य है कि इस प्रकार की प्रदर्शनी ग़ाज़ियाबाद में आयोजित की जा रही है जिससे युवाओं को अत्यंत लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ