Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन किया

Ghaziabad : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण सम्मलेन का आयोजन किया तथा प० जयनन्द शर्मा ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि गाजियाबाद में काफी बहुमंजिला इमारतें है जिसमें भारत के कोने-कोने से लोग आकर निवास करते है। हमारा दायित्व । है कि हम उन्हें यह आभास कराये कि हम सभी मिलकर एक साथ कार्य करते है जनपद के सभी क्षेत्रों के । पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभात किया।

मुख्य अतिथि पं सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री ने कहा कि 'रेनूका' नन्दन एवं भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम अजर एवं अमर है। भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा व विश्व कल्याण के लिए पृथ्वी से आतताईयों का विनाश किया। | हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करना | होगा तथा पं जे के गौड़ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक ब्राहमण का एकमात्र लक्ष्य मानव कल्याण व विश्व | कल्याण ही होता है। ब्राहमण एकजुट हो जाएं तो पूरे विश्व को सही दिशा व दशा दे सकते हैं।

पं. पीताम्बर शर्मा ने कहा कि समाज, देश व विश्व हित में ब्राहमण समाज का एकजुट होना जरूरी है। संस्था के जिलाध्यक्ष पं. जयनंद शर्मा ने कहा कि ब्राहमण प्राचीन समय से ही सभी लोगों के हित में सोचता आया है। लोगों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर सही मार्ग दिखाने का कार्य ब्राहमण ही करते हैं। आज हम सभी को यह संकल्प | लेना है कि जहां भी रहेंगे, वहां ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे और सभी की मदद करेंगे। सम्मेलन में सनातन धर्म को । एकजुट करने व समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय भी लिया गया। पं बी. के शर्मा । (हनुमान), नरेन्द्र पाल कौशिक ने भी अपने सम्बोधन पर ब्राह्मण समाज की एकता पर बल दिया। पं आर एन पाण्डे, आर के शर्मा, शिव कुमार शर्मा, नितिन शर्मा, सूरज प्रकाश पाण्डे, परमानन्द शर्मा, परमानन्द गौड़, धीरज भार्गव, राधेश्याम शर्मा, वाई.पी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, आदेश शर्मा, अशोक शर्मा, राधेश्याम शर्मा, परमानन्द गौड़, अमित शर्मा, अमित गौड़, गौरव शर्मा, इत्यादिँ सहित लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया। संस्था के महानगर अध्यक्ष पं. सुभाष शर्मा ने उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ