Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज पूरा देश राहुल गांधी को जननायक कहने लगा, देश के लोग राहुल के भीतर देश का भविष्य देख रहे हैं:- रुचि

Ghaziabad :बहुत सालों बाद जाकर देश को ऐसा नेता मिला है, जो देश को अपना परिवार मानता है। लोगों के दुख-सुख में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहता है। 
यही आदमी मणिपुर के लोगों के जख्मों पर मरहम भी लगाने जाता है। यही आदमी हाथरस और वायनाड में भी जान गंवा चुके लोगों के परिजनों के आंसू भी पोंछता है। जो काम इस देश के प्रधानमंत्री को करना चाहिए था, वो काम राहुल गांधी कर रहे हैं।
मैं गौर से देख रहा हूं कि जबसे राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तब से सदन में इस देश के आम आदमी के मुद्दों पर गंभीरता से बात हो रही है, संसद में आम लोगों की आवाज़ गूंज रही है।  
राहुल गांधी पेपरलीक के मुद्दे को जोर-शोर से सदन में उठाते हैं, राहुल देश की संपत्तियों के दिनदहाड़े लूट पर सरकार को देश के सामने नंगा कर देते हैं। राहुल गांधी जातिगत जनगणना की मांग उठाकर देश के सभी लोगों को उनका हक देने की बात करते हैं।

संसद के अंदर आकर कभी किसान अपनी समस्याओं पर बात रखते हैं, तो कभी मछुआरे अपनी असली हालत से राहुल गांधी को अवगत करवाते हैं। ये अब जाकर संभव हुआ है, जब उनके अपने राहुल संसद में मौजूद हैं।
इससे पहले हमने कभी भी लोको पायलटों और सफाई कर्मचारियों को संसद के भीतर अपना हक मांगते हुए नहीं देखा। 
ये राहुल ही हैं, जो संसद में मजदूरों की, नौजवानों की, महिलाओं की, किसानों की बात को पूरे जोर-शोर से बुलंद करते हैं।
ये राहुल ही हैं, जो भविष्य का भारत बना रहे मजदूर के साथ ईंट भी जोड़ते हैं और देश का पेट भरने वाले किसानों के साथ कीचड़ में उतरकर धान भी लगाते हैं।

राहुल हर उस आदमी का आवाज बनना चाहते हैं...जिसे किसी रूप में न्याय की जरूरत है, जिसे उसका हक नहीं मिल रहा है। जिसका कोई नहीं...उसका राहुल गांधी।

राहुल की वजह से फिर से अब राजनीति पर लोगों का विश्वास जिंदा हो रहा है...लोगों के भीतर उम्मीद जगी है कि राहुल हैं तो हर समस्या का हल निकल जाएगा। 
*आम आदमी को आशा है कि उसके साथ अब अन्याय नहीं होगा, उसे उसका हक मिलेगा...क्योंकि उसके साथ राहुल गांधी हैं।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ