Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग हो या गणित के गूढ़ शोध, संस्कृत के बिना कुछ भी संभव नहीं हैं:- आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री

संस्कृत विश्व की एकमात्र भाषा है, जो साहित्य से विज्ञान तक प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ भाषा है।
*गाजियाबाद:- उत्तर प्रदेश शासन के भाषा विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा समस्त प्रदेश में जनपदीय स्तर पर संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अनुक्रम में जनपद गाजियाबाद में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने कहा कि संस्कृत विश्व की एकमात्र भाषा है, जो साहित्य से विज्ञान तक प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ भाषा है। कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग हो या गणित के गूढ़ शोध, संस्कृत के बिना कुछ भी संभव नहीं हैं।
प्रतियोगिता में गाजियाबाद जनपद के 35 विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कैमकुस कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ, निर्णायक मंडल सदस्य आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री, मुख्य अतिथि बी एल बत्रा, विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती के दिल्ली प्रांत के संघटन मंत्री विवेक कौशिक ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर संस्कृत गीत प्रतियोगिता के बाल वर्ग में अंकित रावत प्रथम, तूलिका द्वितीय तथा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में देवांशी त्रिपाठी प्रथम, संस्कृति जोशी द्वितीय और वैदेही पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मृणालिनी शर्मा ने प्रथम, दीप्ति यादव ने द्वितीय तथा ईशान गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
कैमकुस कॉलेज ऑफ लॉ के निदेशक करूणाकर शुक्ल ने सभी प्रतियोगी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ सीमा सिंह, डॉ जयप्रकाश मिश्र, नीतू मनकोटिया, नीलिमा, ऊषा त्यागी, इंदू शर्मा, अरुण मौर्य, अभय श्रीवास्तव, इंदू शर्मा, निवेदिता शर्मा आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के संयोजक दीपक मिश्र रहे और मंच संचालन कंचन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ