Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्नेह मिलन के रूप में कार्यकर्ताओं ने भाजपा महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का जन्मदिन स्नेह मिलन कार्यक्रम के रूप में पटेल नगर स्थित एक बैंकट हॉल में बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। रात को 12 बजने पर भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अचानक उनके आवास पर पहुंचकर आतिशबाजी के साथ बड़े उत्सव पूर्वक जन्मदिन की बधाई दी। कार्यकर्ताओं के जोश का सिलसिला रात की बधाई से आगे बढ़कर प्रातः से ही शुरू हो गया। उनके शालीमार गार्डन स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसके उपरांत इसने मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता का जन्म प्रतिनिधि एवं संगठन की सभी कार्यों सहित कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर , पगड़ी पहनाकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।

 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया गया । 
भाजपा महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों -कार्यकर्ताओं ने संजीव शर्मा का जन्मदिवस मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजियाबाद लोकसभा के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री,महापौर , पूर्व महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार गण, व्यापारीगण आदि ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद दिया बधाई दी।
 उक्त जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ