Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामलीला महोत्सव 2024 सम्पूर्ण रामलीला मंचन

Ghaziabad :- आज श्री धार्मिक रामलीला समिति, (पंजी०) कविनगर द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत इंडियन रिवाईवल ग्रुप, नई दिल्ली द्वारा अति सुन्दर एवं भव्य "सम्पूर्ण रामायण का मंचन कविनगर, रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।
इस आकर्षक रामलीला का आयोजन प्रतिदिन सायं 7.30 बजे से प्रारम्भ होता है जिसका समापन रात्रि 11.00 बजे होता है। "सम्पूर्ण रामायण" को देखने के लिए प्रतिदिन सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे तक निःशुल्क पास का वितरण किया जाता है।

रामलीला महोत्सव के अन्तर्गत आज तीसरे दिन सम्पूर्ण रामायण का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में रामभक्तों की भीड़ उमड़ी। इस मंचन का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा इस नई शैली की सम्पूर्ण रामायण का मंचन आज के व्यस्त जीवन में बच्चों एवं युवाओं के भीतर मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित्र को ढालना है जिससे भविष्य में एक स्वस्थ एवं संस्कारित समाज की स्थापना हो सके।

लीला के मंचन में रावण द्वारा सीता हरण के दृश्य में वायु मार्ग से सीता को ले जाने के मनोरम मंचन को देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। राम जन्म के अवसर पर अयोध्या में आकर्षक उत्सव नृत्य ने लीला के मंचन को भव्यता प्रदान की। आज लीला देखने वालों में इटली सरकार के रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विशेष तौर पर उपस्थित हुआ। रामलीला मंचन के स्थल पर लगायी गयी रामायण प्रदर्शनी सभी भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

आज के दिन अध्यक्ष ललित जायसवाल, महामंत्री भूपेन्द्र चोपड़ा, मंत्री गुलशन बजाज, विवेक मित्तल, दिवाकर सिंघल, दीपक अग्रवाल, अजय गुप्ता, डी०पी० कौशिक, नवेन्दु सक्सेना, अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ