Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बापू ने सिखाया है, सत्य, प्रेम, करुणा और सौहार्द के रास्ते पर सबको जोड़ते हुए चलना है:- आसिफ सैफी

Ghaziabad:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर गांधी पार्क लोहिया नगर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद, एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक विक्रांत चौधरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सैयद वली हसन ने गांधीजी को नमन करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन युवाओं से किया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने राष्ट्रीयपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए युवाओं से कहा कि गांधी जी सिध्दांतों पर चलकर भारत को ताकतवर देश बनाना है। सत्य के मार्ग पर चलना है। करुणा का भाव रखना है।
गांधी जी की जयंती कार्यक्रम में युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, महानगर महासचिव महेंद्र गोतम, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष समीना खातून, पूर्व महानगर सचिव नरेंद्र चौधरी, 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ