Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामलीला में कैबिनेट मंत्री विधायक सुनील शर्मा का रामायण कला संगम समिति के सभी पदाधिकारीयो ने किया जोरदार स्वागत

साहिबाबाद ।। रामायण कला संगम समिति के द्वारा रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विधायक सुनील शर्मा जी लंका दहन से कुछ समय पहले पहुंचे। रामलीला में पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला, वरिष्ट उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता ने उनका फूल माला एवम पटका पहना कर स्वागत किया। उसके बाद सभी समिति के पदाधिकारी के द्वारा एक-एक करके कैबिनेट मंत्री विधायक सुनील शर्मा जी का फूल माला एवं पटकों से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने सबसे पहले सभी राम भक्तों को जय जय श्री राम बोलकर संबोधित किया कि मैं सभी को नमस्कार करता हूं सभी को प्रणाम करता हूं जितने भी यहां राम भक्त हैं उनका हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं । कैबिनेट मंत्री जी ने बताया कि काफी लंबे समय से रामलीला का आयोजन अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैसला की अध्यक्षता में किया जा रहा है। अगर किसी को वास्तविकता में रामलीला का आयोजन देखना है तो मैं यह कहूंगा कि वह सनी चौक रामलीला में आकर धार्मिक परंपराओं के तरीके से रामलीला देख सकते हैं इसके लिए इसके लिए सभी पदाधिकारीगण बधाई के पात्र हैं। इस वर्ष की रामलीला बहुत ही महत्वपूर्ण है रामलीला तो काफी वर्षों से होती आ रही है लेकिन राम का मंदिर नही था। अब 500 वर्ष के इंतजार के बाद यह दिन आया है। जब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 20 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की उसके बाद यह पहला रामलीला का आयोजन है इस बार इसका एक अलग ही महत्व है की राम भगवान की मूर्ति के आगे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामायण कला संगम समिति के अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला, मंचसंचालन कर रहे वरिष्ट उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता ने माननीय कैबिनेट मंत्री विधायक सुनील शर्मा जी को रामलीला में पधारने पर धन्यवाद किया। अध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैंसला, महासचिव अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र त्यागी, नीटू चौधरी,किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, मंत्री संजय रावत, योगेश त्यागी , ईश्वर त्यागी, आलोक शर्मा पूर्व पार्षद, अवनीश चौधरी, राजकुमार, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, मेला प्रभारी अनिल सिरोही, मास्टर बिजेंद्र सिंह,पंकज गोयल,सुरेश कसाना, चेतन ठाकुर, विकास यादव, निराधार शर्मा, बी एल गोस्वामी, राजकुमार शर्मा, आशीष जैन, टंक बहादुर, शैलेंद्र पाल, आशीष शर्मा, रोहित गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ