Hot Posts

6/recent/ticker-posts

करवा चौथ के अवसर पर पति की लम्बी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत :-शिल्पी माथुर

 Ghaziabad :- जिलेभर में 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजो के अनुसार मनाया जाएगा। नव चेतना मंच संस्था की महिलाओं ने हर उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ का व्रत, इसको लेकर शनिवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने कॉस्मेटिक की दुकानों पर जाकर नेल पॉलिश, चूड़ी व अन्य सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। कोई महिला हाथों पर मेहंदी रचवा रही थी तो कोई फैशियल व आइब्रो बनवा रही थी। सुबह से लेकर रात तक बाजार में महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। शिल्पी भटनागर ने सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि करवा चौथ भारतीय महिलाओं  ने कहा कि यह त्योहार प्रेम एवं त्याग का प्रतीक है। इस पर्व पर सौभाग्यवती स्त्रियां पति की दीर्घायु एवं निरोग जीवन व अपने पारिवारिक सुखद जीवन की कामना के लिए व्रत रखती है। शालिनी माथुर ने कहा कि सभी महिलाओं को यह पर्व परंपरागत रीति- रिवाजों के अनुसार मनाना चाहिए। इस अवसर पर सभी सुहागानों में निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ माता का नमन किया चांद का दीदार कर अपना निर्जला व्रत खोल और पति की लंबी आयु की कामना की इस अवसर पर हिंदी रीति रिवाज के अनुसार सभी अनुष्ठान किए गए माता करवा चौथ का देश की समृद्धि और विकास के लिए भी व्रत किया गया इस अवसर पर शालिनी गीत वसुधा( अनु) कंचन माथुर राखी माथुर आदि महिलाएं मौजूद रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ