Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सैनिकों का अपमान , नहीं सहेगा हिंदुस्तान-राष्ट्रीय सैनिक संस्था

 हिमाचल प्रदेश। गुरुवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हिमाचल प्रदेश की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में एक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय एवं बाहरी देशभक्त नागरिक और पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार एवं स्कोडा ग्रुप के सलाहकार राजन छिब्बर ने कहा कि इस देश में सैनिकों से बड़ा दानी, बलिदानी, धरोहर, त्यागी कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा की 16 हजार किलोमीटर लंबे समुन्द्र तट और जमीनी सरहद की रक्षा सैनिक करते है। 144 करोड़ जनसँख्या वाले हिंदुस्तान की रक्षा महज 14 लाख सैनिक करते हैं। इसलिए सैनिकों के बारे में किसी राजनैतिक नेता का यह कहना कि वो तवांग मे पिटकर आ गए या किसी अन्य नेता का यह कहना की भारतीय सैनिक पाकिस्तानी आतंकियों से मिले हुए है सहन नहीं किया जाएगा। ऐसी अभिव्यक्ति की आजादी का जवाब सामूहिक और सामाजिक बहिष्कार करके दिया जाएगा।
   राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि हमे चीन और पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं है, हमे खतरा है भारत के अंदर ही सनातन और सैनिकों का विरोध करने वाले गद्दारों से। हमारे पूर्व चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत इसे हाफ फ्रंट कहते थे। ये ही लोग है जो चीन और पाकिस्तान की तरफदारी करते हैं किन्तु ऐसे लोगों का सामाजिक , सामूहिक और सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।
   राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हिमाचल प्रदेश इकाई के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी लोगों का अबहर व्यक्त किया। राजस्थान इकाई के संयोजक गौरव सेनानी रेख राज ने कहा कि पिछले कुछ समय में पुलिस द्वारा फौजियों के खिलाफ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए है। यह अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। जिन पुलिस कर्मियों ने कहीं भी और किसी भी सेवानिवृत्त या सेवारत सैनिक का अपमान किया है उन्हे निलंबित नहीं बल्कि सेवा से बाहर किया जाना चाहिए। उड़ीसा वाले प्रकरण मे तो पुलिस कर्मियों को सजा होनी चाहिए। इस अवसर पर नालागढ़ म्युनिसिपल कमेटी की चैयरमेन वंदना , पूर्व विधायक के एल ठाकुर, यति नरसिंघानन्द के शिष्य, मोनी बाबा, आर पी जोशी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा गीता कुमारी, गौरव सेनानी कुलवन्त सिंह पटियाल , गौरव सेनानी जगरनाथ शर्मा , गौरव सेनानी बच्चन सिंह , गौरव सेनानी सुभाष चंद , गौरव सेनानी सागर सिंह , गौरव सेनानी मनोज कुमार , गौरव सेनानी राज कुमार , गौरव सेनानी सुरजीत सिंह , गौरव सेनानी राज कुमार , गौरव सेनानी नानक चंद ,गौरव सेनानी रंजीत सिंह , गौरव सेनानी गिरी वर्मा सहित बहुत बड़ी संख्या मे पूर्व सैनिकों और देश भक्त नागरिकों ने शहीद स्थल पर सेल्यूट किया और जन सभा मे भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ