Ghaziabad :- तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया,जिसमें चक्रपाणि महाराज ने विश्व विख्यात साध्वी कंचन गिरि महाराज को श्री श्री 1008 अनंत विभूषित जगद्गुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन जी महाराज की उपाधि से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर, चक्रपाणि महाराज ने श्री श्री 1008 अनंत विभूषित जगद्गुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन जी महाराज को चित्रगुप्त अखाड़ा की उपाधि प्रदान की, जो एक उच्च सम्मान है। यह सम्मान साध्वी कंचन जी महाराज की आध्यात्मिक और धार्मिक सेवाओं के लिए दिया गया था।
इस समारोह में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों और साधू संतों ने भाग लिया और श्री श्री 1008 अनंत विभूषित जगद्गुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन जी महाराज को बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह समारोह महाकुंभ के पावन अवसर पर आयोजित किया गया था, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है।
0 टिप्पणियाँ