Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यामी शिक्षा समिति की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया

Ghaziabad :- यामी शिक्षा समिति की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी ने होली मिलन समारोह का आयोजन चौधरी चरण सिंह वाटिका में किया ,जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के सलाहकार श्री वीरपाल मलिक जी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है मिलजुलकर मनाना चाहिए और यह त्यौहार सभी गिले शिकवे मिटाकर एक होने का संदेश देता है। और हमें एक रहने का संदेश देता है। प्रकृति के रंगों से होली खेलकर वातावरण को संरक्षित रखे।और स्वास्थ रहे। रालोद की गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरीने सर्व समाज को संदेश देते हुए कहा अपनी संस्कृति को कभी न भूले और जमीन से जुड़े रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश अध्यक्ष वंदना सोनी ने बताया कि अपने बच्चों को प्रकृति से जोड़कर रखे। भाकियू के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह ने कहा बच्चों को बुर्जुगों के संघीय में रखे जो उन्हें पुराने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते है। बच्चे बुजुर्गों के सानिध्य में रहकर बुराई रूपी विकार से दूर रहते है। कभी भी अपनी संस्कृति को न भूले ,भारत की संस्कृति हमारा अभिमान है।
होली मिलन के मौके पर भाकियू अलीगढ़ महिला मंडलाध्यक्ष सुनीता मालिक, गुरप्रीत कौर आशू वालिया,अंशु धवन,शिखा भटनागर,अलका कुमुद उपस्थित रहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ