Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आई0 टी0 एस के वार्षिकोत्सव NAVTARANG - WYSIWYG 2025, में लोकप्रिय सिंगर, राहुल जैन के गानों की धुनों पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

Ghaziabad :- आई0टी0एस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद के वार्षिकोत्सव *NAVTARANG - WYSIWYG 2025* का भव्य समापन सुविख्यात गायक *राहुल जैन* की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। समापन समारोह के अवसर पर आई0टी0एस - दि एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने श्री राहुल जैन का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य चरों को एक सार्थक मंच उपलब्ध करना है जहाँ छात्र अपने आपको ें सक्षम प्लेटफार्म पर अपनी प्रस्तुति के साथ भाग लेकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर पाएं। इस कार्यक्रम को और शानदार बनाने के लिए आईoटीoएस संस्थान द्वारा दो लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर “राहुल जैन” एवं “कार्तिक” को आमंत्रित किया गया था जहाँ एक ओर राहुल जैन ने "तेरी याद…" , “घर से निकला…”, “ना तुम रहे तुम और चल दिया तुमसे दूर...”, “झूठा कहीं का….”, “छोरियाँ छोरों से कम नहीं होती….”, “मैं तो जी रहा…” जैसे सुपरहिट गीत गाये वहीँ दूसरी ओर लोकप्रिय गायक कार्तिक ने रिम झिम…. , रुक जाना नहीं…, मुसाफिर…. , गुलाबी आँखें ….. , औ रे पिया…. , तुम ही हो…. , अपना बना ले…. , माँ तुझे सलाम….. , मितवा…. , जैसे सुपर हिट गीत गा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और खूब जमकर नाचे I
                                                                                                                                                                                         इस इस अवसर पर आई. टी. एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन श्री. अर्पित चड्ढा, सचिव श्री. बी. के. अरोरा, डायरेक्टर पी. आर. श्री. सुरेंदर सूद, आई टी एवं यू. जी. कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, आई. टी. एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अजय कुमार, इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के निदेशक डॉ वी एन बाजपेई, यू. जी. कैंपस की वाईस प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा, अध्यापकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I

आज का दिन राजधानी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मौज मस्ती, डांस, गाने-बजाने एवं धूम मचाने का दिन रहा I यह अवसर था जब आई. टी. एस मोहननगर संस्थान ने अपने सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव “नवतरंग-विसविग- इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2025” का आयोजन किया I दो दिन चले इस वार्षिकोत्सव में 23 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिज़नेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, सुडोकु आदि का आयोजन किया गया I इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लगभग 112 महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों के 3000 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया I विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा, मोदीनगर, मुरादनगर, हापुड़ के साथ साथ दिल्ली विश्विद्यालय, इंदरप्रस्थ विश्वविद्यालय, डॉ. ए पी जे अब्दुल कलम प्राविधिक विश्वविद्यालय, सुभारती विश्वविद्यालय एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने खूब बढ़-चढ़ कर भाग लिया I प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए I                          

इस अवसर पर चेन्नई के सुविख्यात गायक श्री कार्तिक कि भाव[पूर्ण प्रस्तुति ने सभी को भाव विहोरे कर दिया। इसके पूर्व वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन के प्रारम्भ का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे कॉलेज के प्रेक्षागृह में किया गया I उद्घाटन समारोह का सुभारम्भ माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया I इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहाँ पर वो अपनी अतिरिक्त कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें I उद्घाटन समारोह मे रंगारंग कार्यक्रम के दौरान चड्ढा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी अद्भुद संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया I इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर प्रदान करना था I 
                                                                                                                                                                                                   दूसरे दिन चली विभिन्न प्रतियोगिताओं सोलो डांस, अंताक्षरी, बेस्ट आउट ऑफ़ वैस्ट, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, सुडोकु, वॉर ऑफ़ बैंड्स, और डुएट सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ