Ghaziabad :- महिला स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और कानूनी जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को ध्यान में रखते हुए, महिला सशक्तिकरण क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) को तीन विशेष अतिथि व्याख्यानों का सफल आयोजन किया गया।
पहला व्याख्यान प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें देश की प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु गुप्ता (कार्यकारी सदस्य, GMA Women Council) ने सर्वाइकल कैंसर विषय पर जागरूकता फैलाते हुए इसके कारण, लक्षण, रोकथाम एवं समय पर जांच की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।दूसरा व्याख्यान दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक हुआ, जिसमें डॉ. प्रदीप कुमार कश्यप (वरिष्ठ कानूनविद्) ने “बौद्धिक संपदा अधिकार” (Intellectual Property Rights) विषय पर जानकारी दी। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क जैसे विषयों पर व्याख्यान देते हुए बताया कि नवाचार और रचनात्मक कार्यों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।
सभी गतिविधियों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यह आयोजन स्वास्थ्य, नेतृत्व और कानूनी ज्ञान जैसे तीनों स्तरों पर अत्यंत सफल और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीतू चावला का मार्गदर्शन, रजिस्ट्रार श्रीमती शशि खन्ना का सहयोग एवं सक्रिय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ